Latest NewsUncategorizedशेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद, सेंसेक्स में 1.23 फीसदी की गिरावट

शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद, सेंसेक्स में 1.23 फीसदी की गिरावट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Indian Stock Market: घरेलू शेयर बाजार (Indian Stock Market) में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गयी। सप्ताह के तीसरे ही कारोबारी दिन दुनिया भर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बाद भी बिकवाली हावी (Selling Dominates) होने से बाजार टूटा।

दिन भर के कारोबार के बाद तीस शेयरों वाला BSE Sensex 906.07 करीब 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ ही 72,761.89 और NIFTY में भी 1.51 फीसदी तकरीबन 338.00 अंकों की गिरावट रही और ये 21,997.70 के स्तर पर बंद हुआ।

Smallcap Index में भी आज 2200 अंक से ज्यादा की गिरावट रही और ये 40,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं मिडकैप में 1,800 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गयी। ये 37,420 के स्तर पर पहुंच गया। Sensex के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट रही। JET एयरवेज के शेयर में आज लगातार दूसरे दिन 5 फीसदी की बढ़त रही।

वहीं BSE स्मॉलकैप के शेयरों में आज 5 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने में आई है। मिड-कैप और स्मॉल-कैप सूचकांकों में आज इसलिए दबाव रहा क्योंक बाजार नियामक एजेंसी सेबी अध्यक्ष ने छोटे और मध्यम आकार की कंपनियों के शेयरों की ऊंची कीमतों को सही नहीं बताया था।

उन्होंने कहाSensex के 30 शेयरों में से आज पावर ग्रिड के शेयरों में सबसे ज्यादा 7 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी। इसके अलावा, NTPC, TATA स्टील, TATA मोटर्स, JSW स्टील, भारती एयरटेल, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी गिरे हैं।

वहीं दूसरी ओर ITC , ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, नेस्ले, बजाज फाइनेंस और HDFC बैंक के शेयर ऊपर आये हैं।

वहीं गत दिवस बढ़त पर बंद हुआ था। इससे पहले आज सुबह वै‎श्विक बाजारों से ‎मिले अच्छे संकेतों की वजह से बाजार बढ़त के साथ खुले। Sensex 247.61 अंक तेज होकर 73,915.57 पर और NIFTY 61.70 अंक ऊपर 22,397.40 पर कारोबार कर रहा था। इसके कुछ समय बाद ही बाजार में गिरावट आने लगी जो अंत तक बनी रही।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...