
Stock Market : पांच सत्र की गिरावट के बाद सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी रहने से निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.10 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 776.01 अंक यानी 1.02 प्रतिशत चढ़कर 76,835.78 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 228.50 अंक बढ़कर 23,995.95 अंक पर बंद हुआ।

