HomeUncategorizedअब पश्चिम बंगाल में एक और तूफान के आने की बढ़ी आशंका,...

अब पश्चिम बंगाल में एक और तूफान के आने की बढ़ी आशंका, मौसम विभाग ने…

Published on

spot_img

Storm in West Bengal : अब पश्चिम बंगाल में एक और तूफान के आने की आशंका बढ़ गई है। अलीपुर मौसम विभाग (Alipore Meteorological Department) की की ओर से बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘रेमल’ बन रहा है।

यह मई के अंत तक बंगाल और बांग्लादेश (Bangladesh) के तट से टकरा सकता है।

गौरतलब है कि 25 मई 2009 को अयाला ने सुंदरबन को नष्ट कर दिया। 20 मई, 2020 को अम्फान ने पूरे बंगाल में तबाही मचाई थी। इस बार मई के अंत में यानि 24 मई को राज्य और पड़ोसी देश बांग्लादेश में फिर से प्राकृतिक आपदाओं का खतरा मंडरा रहा है।

25 मई की शाम बांग्लादेश व बंगाल में कर सकता है प्रवेश रेमल

Alipore Meteorological Department के अनुसार, इस महीने बंगाल की खाड़ी में कम से कम दो निम्नचाप बनने की उम्मीद है जो महीने के दूसरे पखवाड़े में चक्रवात का रूप ले सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि 20 मई को दक्षिण बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बन सकता है। इसके बाद यह उत्तर की ओर बढ़ेगा।

धीरे-धीरे इसका ताकत बढ़ता जाएगा. 24 मई को यह चक्रवात में बदल जाएगा। 25 मई की शाम के बाद यह बांग्लादेश व पश्चिम बंगाल क्षेत्र में प्रवेश कर सकता है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि तूफान कितना तेज होगा या इससे कितना नुकसान होगा।

ओमान ने रखा है बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘रेमल’ का नाम

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘रेमल’ का नाम ओमान ने रखा है। अरबी में इसका मतलब रेत होता है। अब वह ‘रेमल’ बंगाल आ सकता है।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि तूफान कितना भीषण होगा। हालांकि अलीपुर मौसम विभाग (Alipore Meteorological Department) की ओर से पहले ही अलर्ट कर दिया गया है।

spot_img

Latest articles

रांची में होम गार्ड भर्ती पर संकट! झारखंड हाई कोर्ट में याचिका

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में हो रही होम गार्ड भर्ती के खिलाफ...

बैंक ऑफ बड़ौदा लूटकांड का खुलासा!, 8 अपराधी गिरफ्तार, 5 लाख की लूट में…

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में 1 सितंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा...

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा, अंगरक्षक दुर्व्यवहार केस में दोषी पाए गए तो छोड़ दूंगा राजनीति

Jharkhand News: पलामू के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता KN त्रिपाठी ने लातेहार में...

TPC के नाम पर 2 करोड़ की उगाही, 7 अपराधी Arrest

Jharkhand News: हजारीबाग जिले की चरही थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए...

खबरें और भी हैं...