पंचायत चुनाव 2022 : रांची में प्रथम चरण के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री जारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रांची जिला अंतर्गत प्रथम चरण के लिए विभिन्न प्रखंडों तमाड़, बुंडू, सोनाहातू और राहे में नामांकन पत्रों की बिक्री जारी है।

जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 23 अप्रैल है।

16 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के तीसरे दिन प्रथम चरण के लिए रांची के विभिन्न प्रखंडों में दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की कुल संख्या दो रही।

बुंडू प्रखंड में वार्ड सदस्य पद के लिए एक नामांकन हुआ है और सोनाहातू अंचल में मुखिया के पद के लिए एक नामांकन हुआ है। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 25-26 अप्रैल को होगी। अभ्यर्थी 27 और 28 अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

Share This Article