
रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो नेचीन के शंघाई में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप 2026 (स्टेज-2) में भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी है। सुदेश ने कहा कि प्रतियोगिता में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतना पूरे देश के लिए गौरव और हर्ष का विषय है।
उन्होंने कहा कि झारखंड की बेटी दीपिका कुमारी सहित अंकिता भकत एवं कुमकुम मोहद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में मेजबान चीन को रोमांचक शूट-ऑफ में 28-26 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।यह उपलब्धि देश की बेटियों के अदम्य साहस, अनुशासन, समर्पण और प्रतिभा का प्रतीक है। सभी खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।

