
झारखंड: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने राज्यवासियों के हेल्थ सिस्टम से बड़ी अपडेट दी है। डॉ इरफान अंसारी ने बताया कि राज्य सरकार सभी जिला सदर अस्पतालों में बच्चों के लिए बेबी वार्ड खोलने जा रही है। इसके साथ ही आईसीयू और बीआईसीयू की स्थापना की जाएगी तथा उनकी संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
पेडिकान सीएमई कार्यक्रम को मंत्री ने किया संबोधित
दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री रविवार को इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स द्वारा आयोजित पेडिकान सीएमई कार्यक्रम में राज्यभर से आए शिशु रोग विशेषज्ञों को संबोधित कर रहे थे,इसी दौरान उन्होंने ये बातें कही है।
शिशु रोग विशेषज्ञों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है
इस दौरान डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि शिशु रोग विशेषज्ञों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। बच्चे के जन्म के साथ ही यदि किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होती है तो सबसे पहले लोग शिशु रोग विशेषज्ञों से ही संपर्क करते हैं। ऐसे में बच्चों की जान बचाने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

