सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति : डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

डॉ. वर्मा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक एवं स्तब्ध करने वाला है। उनके निधन से झारखंड के सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

डॉ. वर्मा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, मित्रों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।