
ओडिशा : प्रशासनिक अधिकारी रहीं सुजाता राउत गुरुवार को बीजू जनता दल में शामिल हो गयीं। पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने पार्टी का पट्टा पहनाकर उन्हें सदस्यता दिलायी। इस मौके पर नवीन पटनायक ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहकर अनगिनत लोगों की उम्मीदों को पूरा किया है। विशेष रूप से माताओं के लिए ‘मिशन शक्ति’ के माध्यम से और ‘ओडिया भाषा’ को समृद्ध बनाने में अपना बहुत योगदान दिया है। मुझे विश्वास है कि वो बीजू जनता दल और ओडिशा की जनता की सेवा निष्ठा से करेंगे, उन्हें मेरी शुभकामनाएं।

