हॉरर-कॉमेडी में सनी लियोनी का नया अंदाज, दो सुपरनैचुरल ताकतों में होगी जंग

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘चुड़ैल’ में नजर आ सकती हैं। फिल्म की कहानी उत्तर भारत के बुलंदशहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सनी फिल्म में एक ऐसी आत्मा का किरदार निभा रही हैं, जो अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेने के लिए सड़कों पर भटकती है।

बदले की आग में जूझती आत्मा

फिल्म में सनी का किरदार सिर्फ डराने तक सीमित नहीं होगा, बल्कि उसके पीछे एक दर्दनाक अतीत और बदले की कहानी भी होगी। कहानी में एक दूसरी अलौकिक शक्ति की एंट्री भी होगी, जिसका किरदार मंदाना करीमी निभाएंगी। दोनों के बीच होने वाली टक्कर फिल्म का अहम हिस्सा होगी।

राहुल देव निभाएंगे पुजारी का किरदार

इस सुपरनैचुरल जंग में राहुल देव भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। वह एक पुजारी का किरदार निभा रहे हैं, जो दोनों रहस्यमयी शक्तियों के बीच होने वाली खतरनाक लड़ाई में शामिल हो जाता है। इससे कहानी में हॉरर के साथ रोमांच और रहस्य का तड़का देखने को मिल सकता है।

उत्तर प्रदेश में हुई शूटिंग

फिल्म का निर्देशन TLV प्रसाद कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण महेंद्र धारीवाल ने किया है। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर की गई है। बुलंदशहर की स्थानीय पृष्ठभूमि कहानी को देसी रंग देने के साथ हॉरर और कॉमेडी के मिश्रण को अलग माहौल दे सकती है।

Share This Article