पूर्व न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी और जांच संबंधी याचिका पर सुनवाई से न्यायालय का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व न्यायाधीश यशवंत वर्मा के आवास पर नकदी मिलने के मामले में एफआईआर और अदालत निगरानी जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश यशवंत वर्मा के आवास पर आग लगने के बाद कथित तौर पर बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के मामले में प्राथमिकी दर्ज किए जाने और अदालत की निगरानी में जांच कराए जाने के अनुरोध संबंधी याचिका पर सुनवाई करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने अधिवक्ता घनश्याम उपाध्याय की याचिका खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता घनश्याम उपाध्याय ने तर्क दिया कि पद से इस्तीफा दे देने मात्र से किसी पूर्व जज की आपराधिक जवाबदेही समाप्त नहीं हो जाती।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।