सुषमा बड़ाईक मामला : हम पार्टी ने दानिश रिजवान को सभी पदों से किया मुक्त

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/ पटना: गंभीर आरोपों में घिरे हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय महासचिव दानिश रिजवान (Danish Rizwan) को जीतन राम मांझी ने पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर दिया है।

दानिश को पदों से मुक्त करते हुए जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा है कि अगर दानिश दोषमुक्त हो जाएंगे तो उनको फिर से पार्टी में जगह मिल जाएगी।

उल्लेखनीय है कि झारखंड के रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के समीप विगत 13 दिसंबर, 2022 को चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक (Sushma Badaik) को गोली मारी गई थी।

पार्टी ने आज उन्हें सभी पदों से मुक्त कर दिया

इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपित हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गिरफ्तार किया है।

इसके बाद पार्टी की छबि खराब होते देख पार्टी (Party) ने आज उन्हें सभी पदों से मुक्त कर दिया। इसे हम पार्टी के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

Share This Article