आज से तीन दिवसीय ‘स्वर्णिम भारत एक्सपो’ का आगाज, देश की वैज्ञानिक प्रगति और सरकारी योजनाओं की दिखेगी झलक

रांची में 22 अक्टूबर से तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो शुरू हो रहा है। राज्यपाल संतोष गंगवार और सांसद आदित्य साहू उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी में देश के प्रमुख संस्थान वैज्ञानिक उपलब्धियां दिखाएंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: देश की वैज्ञानिक प्रगति, तकनीकी उपलब्धियों, सरकारी योजनाओं और विकास यात्रा को आम जनता के सामने प्रदर्शित करने के उद्देश्य से 22 अक्टूबर से रांची में तीन दिवसीय ‘स्वर्णिम भारत एक्सपो’ का आयोजन किया जा रहा है। रांची क्लब लिमिटेड में आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन गुरुवार को राज्यपाल संतोष गंगवार और सांसद आदित्य साहू द्वारा किया जाएगा। इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, सार्वजनिक संस्थानों की उपलब्धियों, वैज्ञानिक नवाचारों और देश की विकास संबंधी पहलों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है।

कई प्रतिष्ठित संस्थान ले रहे हैं हिस्सा

इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रदर्शनी में देश के कई प्रमुख संस्थान अपनी वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगे। इसमें भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड, एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड और रेल विकास निगम लिमिटेड समेत कई अन्य प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय मानक ब्यूरो, ऊर्जा दक्षता ब्यूरो, कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण, राष्ट्रीय महिला आयोग, ट्राइफेड, विकास आयुक्त और टी बोर्ड इंडिया जैसी संस्थाएं भी इस प्रदर्शनी में अपनी भागीदारी निभाएंगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।