LOCKDOWN : इस देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, एक महीने के लिए बढ़ा लाकडाउन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी Sydney में एक और महीने के लिए लॉकडाउन (LOCKDOWN) बढ़ा दिया गया है।

न्यू साउथ वेल्स राज्य सरकार ने घोषणा कर बताया कि 50 लाख की आबादी वाले देश के सबसे बड़े शहर में लॉकडाउन (LOCKDOWN) कम से कम 28 अगस्त तक प्रभावी रहेगा।

यह फैसला पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 177 नए मामले सामने आने के बाद लिया गया है।

जून के मध्य में संक्रमितों के समूह मिलने के बाद से दैनिक मामलों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

न्यू साउथ वेल्स के सर्वोच्च नेता ग्लेडिस बेरेजिकलियन ने कहा, मैं आप लोगों जितनी ही उदास एवं हताश हूं कि हम मामलों को इस समय उतना कम नहीं कर पा रहे हैं जितना करना चाहिए था लेकिन यह असलियत है।

लिमोजीन कार के एक चालक के बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप से 16 जून को संक्रमित मिलने के बाद से 2,500 से ज्यादा लोग एक समूह में संक्रमित मिला हैं।

चालक सिडनी हवाईअड्डे से उसके द्वारा गाड़ी में ले जाए गए अमेरिकी विमान के चालक दल के एक सदस्य के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ था।

संक्रमित समूह में मरने वालों की संख्या बुधवार को 11 पर पहुंच गई है। जब 90 से अधिक वर्ष की महिला की सिडनी Sydney के अस्पताल में मौत हो गई।

Share This Article