टाटा स्टील चालू वित्त वर्ष में 20,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत निवेश करेगी

टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2026-27 में 20,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है, जिससे भारत में उत्पादन क्षमता विस्तार, हरित परिचालन और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2026-27 में लगभग 20,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत निवेश की योजना बनाई है। यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 38 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 14,559 करोड़ रुपये का निवेश किया था। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक टी. वी. नरेंद्रन तथा मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) कौशिक चटर्जी ने कहा, ‘‘बीते वित्त वर्ष में हमने 14,559 करोड़ रुपये का पूंजीगत निवेश किया गया था।

चालू वित्त वर्ष में इसे बढ़ाकर 20,000 करोड़ रुपये करने की योजना है। इस निवेश का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा भारत में खर्च किया जाएगा।’’ कंपनी प्रबंधन ने टाटा स्टील की निवेश योजना और दीर्घावधि की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर यह जानकारी दी है।

यह राशि टिनप्लेट और वायर कारोबार के विस्तार, तारापुर में हॉट रोल्ड पिकलिंग एंड गैल्वनाइजिंग लाइन (एचआरपीजीएल), जमशेदपुर में कोक ओवन परियोजना, खनन, आपूर्ति श्रृंखला और हरित परिचालन को मजबूत करने पर खर्च की जाएगी।
वर्तमान में टाटा स्टील की कुल इस्पात उत्पादन क्षमता 3.6 करोड़ टन सालाना से अधिक है। कंपनी का लक्ष्य भविष्य में इसे बढ़ाकर पांच करोड़ टन सालाना से अधिक करने की है। भारत में कंपनी की उत्पादन क्षमता 2.73 करोड़ टन है। कंपनी इसमें 1.2 करोड़ टन की बढ़ोतरी करना चाहती है।

कंपनी के पास जमशेदपुर में 1.1 करोड़ टन सालाना क्षमता वाले संयंत्र का स्वामित्व एवं परिचालन है। इसके अलावा झारखंड के गमहरिया में भी कंपनी का 10 लाख टन क्षमता का संयंत्र है। ओडिशा के कलिंगनगर में कंपनी के पास 90 लाख टन की उत्पादन क्षमता है। इसमें नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल) की क्षमता भी शामिल है। कंपनी ने एनआईएनएल का अधिग्रहण दिवाला प्रक्रिया के तहत किया था। टाटा स्टील ओडिशा के मेरामंडाली में 56 लाख टन सालाना क्षमता का संयंत्र भी संचालित करती है।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.