
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक पासवान का जन्म पांच जुलाई 1946 को हुआ था और उनका निधन आठ अक्टूबर 2020 को हुआ।

