लातेहार में जय मां शारदा ऑटोमोबाइल्स में “द नेक्स्ट जेन टाटा टियागो लॉन्च, नई टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स से लैस है गाड़ी

लातेहार में जय मां शारदा ऑटोमोबाइल्स ने द नेक्स्ट जेन टाटा टियागो लॉन्च की। आकर्षक डिजाइन, बेहतर परफॉर्मेंस और उन्नत सुरक्षा फीचर्स के साथ ग्राहकों को नया ड्राइविंग अनुभव मिलेगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : शहर के जय मां शारदा ऑटोमोबाइल्स में द नेक्स्ट जेन टाटा टियागो लॉन्च किया गया।कार्यक्रम में कंपनी के पदाधिकारियों, बैंकर्स, फाइनेंस पार्टनर्स और बड़ी संख्या में ग्राहकों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सीइओ उत्कर्ष कुमार साहू, जीएम अमित तिवारी, आइडीबीआई के ब्रांच मैनेजर, एसबीआई के ब्रांच मैनेजर चंदन भारती, टीम लीडर आर्यन कुमार सिंह, ट्रेनर एमडी सोहेल और सेल्स मैन राहुल वर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नए टियागो का अनावरण कर इसकी खूबियों की सराहना की। कार हैचबैक सेगमेंट में नए मानक स्थापित करती है। इस मौके पर जय मां शारदा ऑटोमोबाइल्स के प्रबंधन ने सभी सम्मानित अतिथियों, ग्राहकों और शुभचिंतकों का आभार जताया। कंपनी ने कहा कि नई टियागो अपने शानदार डिजाइन, बेहतर परफॉर्मेंस और उच्च सुरक्षा के साथ लातेहार के ग्राहकों के लिए ड्राइविंग का नया अनुभव लेकर आएगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।