

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका से विधायक और अपने छोटे भाई बसंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि दुमका विधानसभा से विधायक और झामुमो के वरिष्ठ नेता अनुज बसंत सोरेन को जन्मदिन की ढेरों शुभाशीष। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें यही कामना करता हूं। गौरतलब है कि बसंत सोरेन का जन्म 1 सितंबर 1977 को रांची में हुआ था। वे पूर्व में मंत्री रह चुके हैं। बसंत सोरेन की छवि एक जनप्रिय नेता की रही है। दुमका से विधायक के रुप में अपने कार्यों से उन्होंने अलग छाप छोड़ी है।





