

रांची : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी की सेतु सेल की पहल से एफपीओ के जरिये किसानों को संगठित बाजारों और खरीदारों से जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही नाशपती की ग्रेडिंग, गुणवत्ता जांच, पैकेजिंग और बेहतर लॉजिस्टिक्स पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नतीजा ये है कि अब तक करीब 5 MT नाशपाती संगठित खरीदारों तक पहुंच चुकी है, जबकि 10 MT की अगली खेप गुवाहाटी भेजी जायेगी। यह पहल किसानों को बेहतर बाजार, बेहतर दाम और बेहतर अवसर से जोड़ रही है।





