तेजस्वी यादव 12 फरवरी को आयेंगे रांची

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) 12 फरवरी को रांची आयेंगे। पटना में गोड्डा के पूर्व विधायक और प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने शुक्रवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की।

मुलाकात कर झारखंड (Jharkhand) में चल रहे संगठन के गतिविधि और वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विचार विमर्श किया।

झारखंड प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार (Dr Manoj Kumar) ने बताया कि संगठन को सुदृढ़ और मजबूत करने के लिए बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 12 फरवरी को आयेंगे।

तेजस्वी सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

रांची में राजद के विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान यादव संगठन (Yadav Organization) की स्थिति से भी अवगत होंगे। झारखंड में पंचायत से प्रदेश स्तर पर राजद कैसे मजबूत हो। इस पर मजबूती के लिए बात कर टिप्स देंगे।

मुलाकात के दौरान गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव और बेलहर के विधायक मनोज यादव साथ थे।

उप मुख्यमंत्री से मिलने के बाद बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ सुरेंद्र यादव और बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव (Chandrashekhar Yadav) से भी की मुलाकात की। साथ ही झारखंड के सांगठनिक एवं राजनीतिक स्थिति से उन्हें भी अवगत कराया।

Share This Article