CM विजय ने पूरा किया वादा, नवजात बच्चों को 22 कैरेट सोने की रिंग की गिफ्ट!

तमिलनाडु में सी. जोसेफ विजय ने नवजातों के लिए थाईमामन थंगा मोदिरम योजना शुरू की। पात्र बच्चों को 22 कैरेट सोने की एक ग्राम अंगूठी मुफ्त मिलेगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चेन्नई : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने अपने बड़े चुनावी वादे पर मुहर लगाते हुए राज्य में ‘थाईमामन थंगा मोदिरम’ योजना का औपचारिक शुभारंभ कर दिया है। मदुरै स्थित सरकारी राजाजी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं 25 नवजात शिशुओं को 22 कैरेट सोने की एक-एक ग्राम की अंगूठियां उपहार स्वरूप भेंट कीं।

यह लोक-कल्याणकारी योजना चुनावी वादे का अहम हिस्सा रही है, जिसके अंतर्गत 22 जून 2026 से सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले सभी पात्र नवजातों को एक-एक ग्राम सोने की अंगूठी प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार ने पहले चरण के लिए 1.28 लाख अंगूठियों की खरीद पूरी कर ली है और इस मद में प्रतिवर्ष 755.83 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट निर्धारित किया है। योजना का लाभ लेने के लिए मां का राज्य का स्थायी निवासी होना तथा पिकमी व आरसीएच आईडी में पंजीकृत होना आवश्यक है, जिसे 107 केंद्रों से संचालित किया जाएगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।