RANCHI : शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का फरार आरोपी गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : सदर थाना की पुलिस ने यौन शोषण के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम आलोक कुमार सिंह है।

आलोक कुमार सिंह बूटी रोड स्थित आनंद विहार कॉलोनी निवासी है। पुलिस ने उसे सोमवार की रात को वहीं से गिरफ्तार किया।

आलोक कुमार सिंह के खिलाफ एक युवती ने सदर थाना में अक्टूबर में एफआईआर दर्ज करायी थी।

युवती ने आरोप लगाया कि आलोक ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया है। थाना में एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था।

Share This Article