झारखंड में बढ़ी गर्माहट, रातें अभी भी ठंडी, मौसम में धीरे-धीरे बदलाव

Archana Ekka
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Weather News : रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम (Weather in Jharkhand) का मिजाज धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है। राज्य में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

राजधानी रांची सहित नौ जिलों का न्यूनतम तापमान अब 10 से 13.2 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है।

हालांकि पाकुड़ और कांके ऐसे जिले हैं, जहां न्यूनतम तापमान अब भी 10 Degree Celsius से नीचे दर्ज किया गया है। दिन में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है, जबकि सुबह और रात के समय ठंड बनी हुई है।

कहां कितना रहा तापमान

मौसम विभाग (Meteorological Department) के आंकड़ों के अनुसार पाकुड़ में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री और कांके में सबसे कम 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 22 से 30.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिक तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 25.9 और न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई गई है। इसके बाद फिर मौसम स्थिर रहने की उम्मीद है।

बारिश और कोहरे की संभावना

तीन फरवरी को उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे मध्य भागों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा छा सकता है, जबकि दिन में आंशिक रूप से बादल देखने को मिलेंगे।

रांची और आसपास के इलाकों का अनुमान

मौसम विभाग ने Ranchi और आसपास के क्षेत्रों के लिए बताया है कि 29 जनवरी को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

30 जनवरी को अधिकतम 26 और न्यूनतम 11 डिग्री, 31 जनवरी को अधिकतम 27 और न्यूनतम 12 डिग्री तथा एक फरवरी को अधिकतम 28 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम का असर

दिन में बढ़ती धूप से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन सुबह-शाम ठंड अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। मौसम में यह बदलाव धीरे-धीरे गर्मी की ओर इशारा कर रहा है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।