झारखंड में यहां 13 साल बाद गिरफ्तार हुआ गैंगरेप और हत्या का फरार आरोपी

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पश्चिमी सिंहभूम: पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और हत्या (Gang rape and murder) के फरार आरोपित को 13 वर्षों बाद गिरफ्तार (Arreste) किया है। आरोपित सुखलाल पूर्ति को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार गोइलकेरा थाना क्षेत्र के आमझरन (Amjharan)  में साल 2009 में एक युवती केकी सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।

आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया

इस मामले में पांच नामजद आरोपितों में से चार को गोइलकेरा पुलिस (Goilkera Police) ने गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था। पांचवां आरोपित सुखलाल पूर्ति फरार चल रहा था।

इस संबंध में गोइलकेरा थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली की सुखलाल पूर्ति गोइलकेरा थाना के आमझरन गांव में देखा गया है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने दल बल के साथ गोइलकेरा के आमझरन गांव छापामारी (Raid) कर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।

Share This Article