
रांची : श्री श्याम मण्डल की ओर से आयोजित रंग रंगीलो फाल्गुन सतरंगी महोत्सव का अग्रसेन पथ स्थित श्याम मन्दिर में शनिवार को भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर राजत सिंहासन पर विराजमान श्री श्याम प्रभु का भव्य और नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। शनिवार, अहले सुबह से ही श्री श्याम प्रभु का द्वादशी दर्शन के लिए अपार जनसमूह उमड़ पड़ा। सम्पूर्ण दिवस भक्तगण कतारबद्ध होकर श्री श्याम प्रभु का दर्शन कर ज्योत में आहूति प्रदान कर रहे थे । इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु का प्रिय खीर चूरमा का भोग अर्पित किया गया।
