HomeUncategorizedसिद्धार्थ और कियारा की शादी का पूरा प्लान आया सामने, इस दिन...

सिद्धार्थ और कियारा की शादी का पूरा प्लान आया सामने, इस दिन लेंगे सात फेरे!

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: बॉलीवुड (Bollywood) के फेमस लव बर्ड्स (Love Birds) कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं।

इन दिनों दोनों की शादी की खबरें हर तरफ छाई हुईं हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अब तक इसपर खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन अक्सर दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा जाता है।

सिद्धार्थ और कियारा की शादी का पूरा प्लान आया सामने, इस दिन लेंगे सात फेरे!

दोनों जल्दी ही शादी (Marriage) के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि कई बार इनकी शादी को लेकर फर्जी खबरें और तारीख भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन सूत्रों की मानें तो अब उनकी शादी का पूरा प्लान लीक हो चुका है।

ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनकी हल्दी, मेंहदी और शादी के अलावा गेस्ट लिस्ट (Guest List) की भी पूरी जानकारी सामने आ गई है।

सिद्धार्थ और कियारा की शादी का पूरा प्लान आया सामने, इस दिन लेंगे सात फेरे!

सिद्धार्थ और कियारा जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल फोर्ट में लेंगे सात फेरे

सूत्रों के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल फोर्ट (Suryagarh Hotel Fort) में सात फेरे लेने वाले हैं। इससे पहले हल्दी, संगीत और मेंहदी 4 और 5 फरवरी को होगी जबकि दोनों 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

कयास लगाए जा रहे हैं कि इस शादी में करण जौहर और अश्विनी यार्डी भी शामिल हो सकते हैं। क्योंकि ये दोनों सिद्धार्थ और कियारा के बहुत करीब हैं। वहीं विक्की कौशल, कटरीना कैफ, मनीष मल्होत्रा, वरुण धवन, जैकी भगनानी और उनकी गर्लफ्रेंड रकुलप्रीत सिंह को भी इनवाइट किए जाने की संभावना है।

शादी के बाद मुंबई में कपल का ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। मल्होत्रा और आडवाणी फैमिली ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सिद्धार्थ और कियारा की शादी का पूरा प्लान आया सामने, इस दिन लेंगे सात फेरे!

फैंस को है शादी का इंतज़ार

उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फिल्म ‘शेरशाह’ में स्क्रीन शेयर करते नजर आये थे। इसी फिल्म के सेट पर दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों की अफेयर की ख़बरें भी जोर-शोर से चलने लगी।

शेरशाह की रिलीज के बाद भी दोनों को अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया। दोनों की केमेस्ट्री फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है और दोनों को एक होते हुए देखना चाहते हैं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...