पलामू में मर्डर कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दी गई थी इस शख्स की डेड बॉडी, पुलिस ने ऐसे की…

तंग आकर बड़े भाई की हत्या की योजना बनाई। बड़े भाई को खूब शराब पिलाई और रजहारा रेलवे स्टेशन पर रेलवे पटरी के पास ले गया

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : जिले की नावाबाजार थाना (Navabazar Police Station) पुलिस ने रजहारा रेलवे स्टेशन (Rajhara Railway Station) के डाउन लाइन (Down line) से मिले शव की शिनाख्त कर ली है।

उसकी पहचान तुकबेरा निवासी अजय राम के रूप में हुई है। उसकी हत्या की गई थी और शव को रेलवे पटरी पर फेंक दिया गया था, ताकि दुर्घटना साबित हो जाए।

17 मई को मिला था शव

विश्रामपुर के SDPO सुरजीत कुमार ने मंगलवार को इस कांड का खुलासा करते हुए बताया कि 17 मई को रजहारा रेलवे स्टेशन के लाइन से शव मिलने के बाद 19 को उसकी पहचान हुई।

अनुसंधान के क्रम में मृतक के छोटे भाई आशीष कुमार उर्फ छोटू पिता कमेश राम से गहन पूछताछ की गई।

बताया कि उसका बड़ा भाई अजय ज्यादा शराब का सेवन करता था और हमेशा माता-पिता एवं भाभी के साथ मारपीट करता था।

नतीजा घर में अशांति बनी रहती थी। भाभी से बात करने पर अजय शक करते हुए उसे गाली-गलौच करता था।

दुर्घटना दिखाने के लिए शव को रख दिया पटरी के ऊपर

तंग आकर बड़े भाई की हत्या की योजना बनाई। बड़े भाई को खूब शराब पिलाई और रजहारा रेलवे स्टेशन पर रेलवे पटरी के पास ले गया।

वहां साड़ी की पट्टी से अजय का हाथ बांधकर एक बड़े पत्थर से उसके सिर पर वार किया। फिर चाकू से गला रेत दिया।

बाद में दुर्घटना दिखाने के लिए शव को पटरी के ऊपर रख दिया। ट्रेन की चपेट में आने से शव के दो टुकड़े हो गए।

आशीष के बयान पर घटना में इस्तेमाल चाकू और पत्थर घटनास्थल से बरामद किया गया।

Share This Article