प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन को गढ़वा की समस्याओं से कराया अवगत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को मंत्री  मिथिलेश ठाकुर के नेतृत्व में गढ़वा जिले से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को इलाके की समस्याओं से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहां का बहुप्रतीक्षित पनसा पुल बनकर तैयार है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पुल के उद्घाटन के लिए समय देने का आग्रह किया। इस मौके पर तनवीर आलम, मनोज ठाकुर और   विकास सिंह कुशवाहा मौजूद थे।

Share This Article