Latest Newsबिहारदरभंगा में दो बीवियों के विवाद ने लिया ख़तरनाक मोड़, पेट्रोल छिड़ककर...

दरभंगा में दो बीवियों के विवाद ने लिया ख़तरनाक मोड़, पेट्रोल छिड़ककर 4 लोगों को ज़िंदा जलाया, दो की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

पटना/दरभंगा: बिहार में दरभंगा जिले के सुपौल बाजार स्थित शेखपुरा मोहल्ले में पति की दूसरी शादी से नाराज एक विवाहिता ने शनिवार की सुबह परिवार के चार लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

इसमें झुलसने से महिला और उसकी सास की मौत हो गयी, जबकि उसका पति और सौतन घायल हैं। इन दोनों को इलाज के लिए पहले स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया।

वहां से उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) रेफर कर दिया गया। DMCH में इन दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।मृतकों में बीबी परवीन (35) व उसकी सास रुफैदा खातून (45) हैं।

पुलिस के मुताबिक शेखपुरा मोहल्ला निवासी प्लम्बर मिस्त्री खुर्शीद आलम ने 10 साल पहले गांव में ही बीबी परवीन से शादी की थी।

थानाध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है

संतान नहीं होने पर दो साल पहले खुर्शीद ने पड़ोस के गांव में रोशनी खातून से दूसरी शादी की। बीबी परवीन दूसरी शादी का शुरू से ही विरोध कर रही थी।

उसने अपने पति खुर्शीद को कई बार चेतावनी दी थी कि इसका अंजाम बुरा होगा। इसे लेकर दोनों के बीच पूर्व में भी कई बार विवाद हुआ था।

शनिवार की सुबह बीबी परवीन ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू की।

थानाध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

spot_img

Latest articles

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

खबरें और भी हैं...

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...