HomeUncategorizedपटियाला हिंसा के पीछे राजनीतिक दलों का हाथ: भगवंत मान

पटियाला हिंसा के पीछे राजनीतिक दलों का हाथ: भगवंत मान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पटियाला में हुआ खूनी संघर्ष दो समुदायों का नहीं बल्कि राजनीतिक दलों का है। यह अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी, शिव सेना तथा अकाली दल अमृतसर के बीच का विवाद है।

पटियाला हिंसा के बाद पहली बार मीडिया को जारी बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह दो समुदायों की नहीं बल्कि राजनीतिक दलों की लड़ाई थी। जिसे धर्म व समुदाय का रंग दिया गया है।

राजनीतिक दलों की साजिश को जल्द करेंगे बेनकाब

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटियाला प्रकरण के बाद जहां पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है, वहीं अलग-अलग चार FIR दर्ज की जा चुकी हैं।

कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और कइयों की तलाश में लगातार छापे मारे जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा, अकाली दल, अकाली दल (अमृतसर) समेत कई राजनीतिक दल ऐसे हैं, जिन्हें पंजाब का विकास हजम नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का उसी दिन मंदिर में जाना अपने-आप में सारे हालात बयां करता है।

मान ने कहा कि पंजाब पुलिस को समयबद्ध जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं। वह खुद पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में सभी आरोपितों को गिरफ्तार करके इसके पीछे की साजिश को बेनकाब करके पंजाब वासियों के सामने रखा जाएगा।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...