Homeझारखंडप्रतिभावान आरोही खंडेलवाल को गुमला उपायुक्त ने किया सम्मानित

प्रतिभावान आरोही खंडेलवाल को गुमला उपायुक्त ने किया सम्मानित

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गुमला: उपायुक्त सुशांत गौरव ने शनिवार को कार्यालय कक्ष में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सहित अन्य अवार्ड्स से सम्मानित हो चुकी आरोही खंडेलवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उपायुक्त ने आरोही की अद्भुत प्रतिभा और उसकी शानदार उपलब्धियों की सराहना करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

साथ ही उन्होंने आरोही के अभिभावकों से उसकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि आरोही खंडेलवाल को पूर्व में 06 साल की उम्र में मात्र 01 मिनट 58 सेकेंड में सबसे तेज हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित भी किया जा चुका है।

वर्तमान में आरोही को विभिन्न विषयों पर अधिकतम 13 भाषण देने एवं 08 कहानियां बताने की प्रतिभा के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं नवभारत राष्ट्रीय ज्ञानपीठ द्वारा नेशनल मोस्ट टैलेंटेड किड्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

इसके अलावा आरोही के अद्भुत एवं अनोखे प्रतिभा के लिए उसे ग्लोबल किड्स अचीवर्स अवार्ड्स तथा अजंता एलोरा इंटरनेशनल आर्ट गैलेरी द्वारा इंटरनेशनल आर्टिस्ट अचीवर्स अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

spot_img

Latest articles

बकाया छात्रवृत्ति पर हंगामा, विधायक बोले – कब मिलेगी छात्रों को मदद?

MLA Raises Question Regarding Pending Scholarship: आजसू पार्टी के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी...

रांची एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द, यात्रियों को परेशानी

Several Flights Cancelled at Ranchi Airport: रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) से उड़ान भरने वाली...

हैदराबाद समिट में शामिल होने का न्योता, तेलंगाना डिप्टी CM ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Telangana Deputy CM meets Hemant Soren: शुक्रवार को तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी...

नाबालिग से लगातार दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर सज़ा

Harsh Punishment for Rapist : रांची सिविल कोर्ट में स्थित पोक्सो न्यायालय (POCSO Court)...

खबरें और भी हैं...