राज्य सरकार की मंशा सिर्फ और सिर्फ अपना और अपने परिवार के लिए है: अन्नपूर्णा देवी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका : केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अपूर्णा देवी ने कहा कि राज्य सरकार के पास कोई विजन नहीं है। राज्य के मुखिया राज्य की संपति अपने नाम करने लगे तो इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकती है।

ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है। मुख्यमंत्री खनन पट्टा अपने नाम से किया। निश्चित तौर पर जिस तरह के काम पूरे झारखंड प्रदेश में हो रहे है।

कहीं भी आम जन के लिए यह सरकार काम नहीं कर रही है। यह सरकार की मंशा सिर्फ और सिर्फ अपना और अपने परिवार के लिए है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अपने परिवार तक सिमट कर रह गई है। केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अपूर्णा देवी ने रविवार को प्रेसवार्ता में कहा कि कोविड-19 संक्रमणकाल में भी पीएम मोदी देश के राज्य के मुख्यमंत्री से वीडीओ कांफ्रेंसिग के जरीए बैठक कर सहयोग की बात पूछा।

इसके साथ ही राज्य के अंदर नल-जल योजना, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में केंद्र से भेजे पैसे वापस जाता है। वर्तमान सरकार किसी भी क्षेत्र में काम नहीं कर रही है।

Share This Article