रांची में यहां दिनदहाड़े व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के पिठोरिया बाजार के नजदीक सोमवार को सुरेश साहू उर्फ गिरधारी साहु की धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी गयी।

घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया। बाद में घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी काफी दूर जा चुका था।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने अहीर टोला के कई लोगों पर हत्या का अरोप लगाया है। सुरेश साहु के बड़े बेटे सरोज साहु और बेटी नीतू साहू ने बताया की उसके पिता पूर्व में माईक्रो फाइनांस के एजेंट थे।

बाद में कंपनी वाला भाग गया। उसके बाद वह बाजार से सब्जी खरीद कर गांव गांव फेरी करते थे। सुरेश ने बताया की उसके पिता सुबह करीब छह बजे घर से निकल कर सब्जी खरीदने पिठोरिया बाजार गये थे।

इसी क्रम में सुरेश साहू ने बेटे को फोन किया कि नागेश्वर गोप का बेटा अदित्य गोप मार पीट कर रहा है और उन्हें बाजार से पकड़ कर जबरन अपने गांव अहीर टोला ले जा रहा है।

यह सुनते ही सरोज घटनास्थल पहुंचा तो देखा की उसके पिता जमीन पर गिरे हुए थे और सिर से काफी खून बह रहा था। बाद में उन्हें आनन फानन में ईलाज के लिए रिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद सैकड़ों लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। गांव के लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि हाल के दिनों में क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। दो महीने के दौरान पिठोरिया क्षेत्र में कई आपराधिक घटनाएं घटी हैं।

इससे पहले भी 11 अक्तूबर को कौनकी चौक में हथियार बंद अपराधियों द्वारा सेवामुल अंसारी पर जानलेवा हमला किया गया था। 29 अक्तूबर को चलती ऑटो से परवीन सबा को झपट्टा मारकर छिनतई करने के दौरान महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयीं थीं। नौ नवम्बर को टेली मेडिसिन स्टाफ जसनिता तिग्गा से छिनतई हुई थी।

मृतक के बेटे सरोज कुमार साहू ने बताया कि उन लोगों का अहीर टोला में पुराना मकान और जमीन है।

मृतक सुरेश उर्फ गिरधारी साहु अपने मकान से किरायेदारों को खाली कराना चाहते थे लेकिन किरदार मकान के बिक्री करने के लिए गिरधारी पर दबाव बना रहे थे।

मकान और जमीन नहीं देने पर अहीर टोला के सुबोध गोप, अदित्य गोप, मंजू देवी, शीला देवी के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इसकी जानकारी उन्होंने थाना को भी दिया था।

सरोज के मुताबिक दो दिन पहले भी आरोपितों की ओर से फोन कर धमकी दी गयी थी। उनकी बातें नहीं जानने के कारण ही योजना के तहत उसके पिता की हत्या कर दी गयी।

Share This Article