झारखंड की वर्तमान सरकार विकास नहीं विनाश चुन रही

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि जनजाति समाज अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रही है।

दीपक प्रकाश रविवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में पार्टी की बिरसा विश्वास रैली में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह रैली माइलस्टोन (Rally milestone) बनेगी। आदिवासियों के उत्थान के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने अलग राज्य का गठन किया।

मोदी सरकार ने झारखंड को संवारने का संकल्प लिया है। झारखंड की वर्तमान सरकार विकास नहीं विनाश चुन रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghuvar Das) ने कहा कि आदिवासी समाज की चिंता किसी ने नहीं की है लेकिन भाजपा ने हमेशा से इस समाज की सुध ली है।

भाजपा ने राज्य के वर्षों की मांग पूरी की और झारखंड बनाया

डबल इंजन की सरकार ने जनजातीय आयोग का गठन किया लेकिन वर्तमान झामुमो सरकार ने इसे सुचारू रूप से शुरू तक नहीं किया। आदिवासियों के धर्मांतरण पर उन्होंने अविलंब पेसा कानून लागू करने की मांग की।

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री और खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा ने कहा कि आठ साल का कार्यकाल पूरा कर नये संकल्प के साथ मोदी सरकार आगे बढ़ रही है।

जनजातीय समुदाय इसके केंद्र बिंदु में है। बिरसा मुंडा, नीलांबर-पीतांबर, सिदो-कान्हो सहित अमर शहीदों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी आहुति दी लेकिन उनके सपने अब तक पूरे नहीं हुए हैं।

भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के लिए आदिवासी समाज ने लड़ाई लड़ी।

भाजपा ने राज्य के वर्षों की मांग पूरी की और झारखंड बनाया। झारखंड में बिजली और सड़क का अभाव था लेकिन भाजपा ने जनता के सपनों को पूरा किया।

Share This Article