युवक ने अचानक धारदार हथियार से पति-पत्नी पर किया वार, पति की गई जान

घटना को लेकर मृतक की पुत्री सोनोती टुडू के फर्द बयान पर नारगीटोला गांव निवासी सोबेन मरांडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़ : महेशपुर थाना क्षेत्र के बड़केंदुआ गांव के नीचे टोला में शनिवार की देर रात युवक ने धारदार हथियार से पति-पत्नी पर हमला कर दिया। घटना में मदन टुडू की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी रोशो मुर्मू की हालत बेहद गंभीर है।

घटना को लेकर मृतक की पुत्री सोनोती टुडू के फर्द बयान पर नारगीटोला गांव निवासी सोबेन मरांडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

सोबेन मरांडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

वहीं पुलिस ने सोमवार की सुबह सोबेन मरांडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवती ने बयान दिया कि दो साल पूर्व उसकी मुलाकात सोबेन से हुई। इसके बाद फोन पर दोनों की बातचीत होने लगी, पर माता-पिता को यह रिश्ता पसंद नहीं था और उससे दूर रहने के लिए भी कहा।

सोबेन लगातार उसका पीछा करता रहा। एक दिन वह घर आया और उसके माता-पिता को धमकी देकर उसे जबरदस्ती उठा कर अपने घर ले गया।

Share This Article