अगले दो दिनों तक रांची सहित झारखंड के अन्य हिस्से में हो सकती है बारिश

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rain In Ranchi: मानसून (Monsoon) के विदा होने के बाद झारखंड में रह-रहकर मौसम का मिजाज बदल रहा है। राजधानी समेत झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में अगले 2 दिन हल्के बादल छाए रहेंगे।

रांची समेत कुछ इलाकों में कहीं-कहीं बारिश (Rain) होने के भी आसार जताए गए हैं। 2 दिनों के बाद राज्य के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की कमी आ सकती है। जबकि, बुधवार को दिन में राजधानी समेत राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।

इस कारण हो रही बारिश

मौसम विभाग (Meteorological department) के अनुसार, मंगलवार को देश के सभी भागों से मानसून की वापसी हो गयी। लेकिन, मध्य बंगाल की खाड़ी में बना एक निम्न दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटे में और व्यापक स्वरूप लेकर देश के दक्षिणी तट की ओर बढ़ रहा है। दक्षिण से आ रही हवा के कारण झारखंड के दक्षिणी हिस्से पर इसका थोड़ा असर दिखाई पड़ रहा है।

Share This Article