Latest Newsबॉलीवुडनेशनल टेलीविजन पर हुआ ऊर्फी जावेद और मनीषा रानी के बीच झगड़ा,...

नेशनल टेलीविजन पर हुआ ऊर्फी जावेद और मनीषा रानी के बीच झगड़ा, उर्फी ने मनीषा को दिखाया आईना…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Fight between Urfi Javed and Manisha Rani: हमेशा अटपटे और अजीबोग़रीब ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहने वाली ऊर्फी जावेद (Urfi Javed) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस बार उर्फी अपने कपड़ों को लेकर नहीं बल्कि किसी दूसरे वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल उर्फी ने बिग बॉस OTT 2 फेम बिहार की Manisha Rani के साथ नेशनल टीवी पर लड़ती नजर आ रही हैं।

नेशनल टेलीविजन पर हुआ झगड़ा

उर्फी जावेद ‘Sony Entertainment’ पर आने वाले डांस रियलिटी शो ‘India’s Best Dancer Vs Super Dancer’ के एक एपिसोड में नजर आएंगी। आने वाले इस एपिसोड का Promo सामने आया है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी और मनीषा रानी के बीच नेशनल टेलीविजन पर जमकर झगड़ा होता है। शो के प्रोमो में मनीषा रानी भोजपुरी सॉन्ग ‘तू लगावेलू जब लिपिस्टिक’ पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।

उनके डांस को देखकर जहां शो के जज मलाइका अरोड़ा और गीता कपूर तालियां बजा कर उनकी तारीफ करती हैं तो वहीं उर्फी अपना मुंह बनाने लगती हैं।

उर्फी ने मनीषा रानी को दिखाया आईना

उर्फी जावेद, मनीषा रानी का डांस देखकर गंदा सा मुंह बनाते हुए कहती हैं- ‘तारीफ करने का मन तो नहीं है।’ ये सुनते ही मनीषा कहती हैं, ‘उर्फी आप चाहे जितनी भी मेरी बुराई कर लें…’।

मनीषा की बात को बीच में ही रोकते हुए उर्फी कहती हैं, ‘इसको बुराई नहीं बोलते हैं, इसको बस आईना दिखाना बोलते हैं।’ ये सुनते ही मनीषा का फेस एक्सप्रेशन (Face Expression) देखने लायक था।

वहीं, उर्फी की बात सुनकर शो की जज गीता कपूर अपने मुंह पर हाथ रखकर Shocked होती दिखीं। ये वीडियो Internet पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद मनीषा के साथ उर्फी जावेद के इस व्यवहार से फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं। मनीषा और उर्फी के बीच ये झगड़ा सच में हुआ है या फिर ये स्क्रिप्ट का हिस्सा है, ये तो आने बाद में ही पता चलेगा।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...