झारखंड में यहां 25 वर्षीय युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर इतने घाव देख सब हैरान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित इलाके झरझरा में एक युवक का शव मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। युवक की हत्या (MURDER) की आशंका में लोगों में रोष भी व्याप्त है।

25 वर्षीय युवक के शरीर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान भी मिले हैं। वारदात के बाद उसके शव को अपराधियों ने सड़क किनारे फेंक दिया था। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जिला में नक्सलियों की हरकत बढ़ने लगी है. 4-5 दिन पहले जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरकेला पंचायत के पासुबेड़ा गांव में नक्सलियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ग्रामीण की हत्या कर शव के पास नक्सलियों (Naxalites) ने पर्चा भी फेंका था।

Share This Article