झारखंड में वीकेंड की रात राज्य के IAS अधिकारियों के थोक में हुए तबादले

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार (Jharkhand Government) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 18  (IAS) अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है।

योजना एवं विकास विभाग के सचिव राहुल शर्मा (Development department secretary Rahul Sharma) को राज्यपाल के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि रांची समेत चार जिलों के उपायुक्तों का भी तबादला किया गया है।

कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने शनिवार की रात इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

कार्मिक विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त डॉ नितिन मदन कुलकर्णी को राज्य वित्त आयोग का सचिव बनाया गया है।

के. श्रीनिवासन श्रम नियोजन विभाग के सचिव बने

श्रम नियोजन विभाग के सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो (Praveen Kumar Toppo, Secretary, Labor Planning Department) को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का आयुक्त, निदेशक श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के.

श्रीनिवासन को श्रम नियोजन विभाग का सचिव और श्रमायुक्त का अतिरिक्त प्रभार, उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव कमलेश्वर प्रसाद सिंह को उत्पाद आयुक्त तथा झारखंड विभरेज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर चंद्र किशोर उरांव को अपने कार्यों के साथ-साथ आयुक्त संथाल परगना प्रमंडल दुमका का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, वहीं रांची नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार को आदिवासी कल्याण आयुक्त, उत्पाद आयुक्त अमित कुमार को निदेशक खान और झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लि. का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

राहुल कुमार सिन्हा रांची के उपायुक्त बने

लातेहार के उपायुक्त अबु इमरान को चतरा का उपायुक्त, निदेशक पर्यटन राहुल कुमार सिन्हा को रांची का उपायुक्त, निदेशक समाज कल्याण ए. दोड्डे को पलामू का उपायुक्त, रांची के उपायुक्त छवि रंजन को निदेशक समाज कल्याण और सामाजिक सुरक्षा का निदेशक, एड्स कंट्रोल सोसाइटी के परियोजना निदेशक भुवनेश प्रताप सिंह को निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार, अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आदित्य कुमार आनंद को निदेशक, नगरीय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास विभाग, निदेशक खेलकूद जिशान कमर को गोड्डा का उपायुक्त, पलामू के उपायुक्त शशि रंजन को नगर आयुक्त रांची नगर निगम और गोड्डा के उपायुक्त भोर सिंह यादव को लातेहार का उपायुक्त बनाया गया है, वहीं चतरा की उपायुक्त अंजली यादव को निदेशक पर्यटन के पद पर नियुक्त और पदस्थापित किया गया है।

Share This Article