HomeUncategorizedइस महिला डिप्टी कलेक्टर ने किया रिजाइन, धार्मिक अनुष्ठान में घर जाने...

इस महिला डिप्टी कलेक्टर ने किया रिजाइन, धार्मिक अनुष्ठान में घर जाने की अनुमति…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

भोपाल : मध्य प्रदेश (MP) की एक महिला डिप्टी कलेक्टर (Lady Deputy Collector) ने अपनी नौकरी से सिर्फ इसलिए इस्तीफा (Resignation) दे दिया, क्योंकि उसके घर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान (Religious Ceremony) में जाने की अनुमति देने से सामान्य प्रशासन विभाग ने इनकार कर दिया था।

मामला छतरपुर (Chhatarpur) जिले लवकुशनगर का है, यहां SDM के पद पर निशा बांगरे (Nisha Bangre) पदस्थ हैं।

वह बैतूल जिले के आमला में 25 जून से शुरू हो रहे अंतर्राष्ट्रीय सर्व धर्म शांति सम्मेलन में हिस्सा लेना चाहती थीं, इसके लिए उन्होंने अवकाश मांगा और आवेदन भी किया, मगर उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस आयोजन में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं मिली।

इस आयोजन के संयोजक उनके पति हैं। वह अपने मकान के गृहप्रवेश के साथ ही विश्व शांति दूत तथागत बुद्ध की अस्थियों के दर्शन करने जाना चाहती थीं।

उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं

धार्मिक आयोजन में जाने के लिए अवकाश और अनुमति न मिलने से नाराज निशा बांगरे ने सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Administration) की प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

उनका कहना है कि उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए वे इस्तीफा दे रही हैं।

ज्ञात हो कि पिछले काफी अरसे से निशा बांगरे अवकाश पर रहीं और उनके आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में आमला से चुनाव लड़ने की भी चर्चा है।

एक बार तो वह स्वयं भी कह चुकी हैं कि जनता अगर ऐसा चाहती है, तो वे विचार करेंगी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...