रांची में गलत तरीके से राशन लेने वालों की खैर नहीं, घर जाकर भी होगी छापामारी

अपात्र लोग गरीबों का राशन नहीं ले सकें, इसके लिए अब डीलरों को भी जवाबदेह बनाया जाएगा। डीलरों को राशन देते समय संपन्न लोगों की पहचान करनी होगी

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: इसमें कोई दो राय नहीं कि रांची (Ranchi) ही क्यों, झारखंड (Jharkhand) ही क्यों, सभी राज्यों के सभी जिलों में तमाम अपात्र लोग गरीबों के हक का राशन हड़प लेते हैं।

झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) में ऐसा करने वालों की अब खैर नहीं, क्योंकि ऐसे लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती से अभियान चलाने का निर्णय लिया है। मिली शिकायतों की जांच के साथ घर-घर जाकर भी राशन कार्डधारकों (Ration Card Holders) का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

इस कार्य के लिए विशेष टीम का भी गठन किया जाएगा। जिला प्रशासन के सर्वे के अनुसार, 22135 हजार ऐसे लोग हैं, जो पात्र नहीं होने पर भी राशन कार्ड (Ration Card) बनवा लिए हैं।

डीलरों को बनाया जाएगा जवाबदेह

बता दें कि पिछले एक साल से जिला प्रशासन संपन्न लोगों से राशन कार्ड सरेंडर करने को कह रहा है। अब तक 4 हजार लोगों ने ही राशन कार्ड सरेंडर किया है। जिला प्रशासन (District Administration) ने यह तय किया है कि अपात्र लोगों के पास राशन कार्ड मिलने के बाद उन पर तत्काल जुर्माना लगाया जाएगा।

FIR भी दर्ज की जाएगी। जब से राशन का उठाव किया जा रहा है, उस समय से अनाज की बाजार दर के साथ 10 प्रतिशत ब्याज (Interest) की राशि जुर्माने में वसूली जाएगी।

अपात्र लोग गरीबों का राशन नहीं ले सकें, इसके लिए अब डीलरों को भी जवाबदेह बनाया जाएगा। डीलरों को राशन देते समय संपन्न लोगों की पहचान करनी होगी। किसी पर संदेह होने पर इसकी जानकारी भी संबंधित पदाधिकारियों को देना होगा।

Share This Article