चतरा में TPC के एरिया कमांडर सहित तीन गिरफ्तार, एके 47 बरामद

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के खिलाफ चतरा पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने टीपीसी रिजनल कमेटी मेंबर आक्रमण गंझू की टीम के एरिया कमांडर श्रवण उरांव सहित तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके पास से एक एके 47 सहित 20 गोली और तीन मोबाइल फोन बरामद किये हैं।

एसपी राकेश रंजन ने सोमवार को बताया कि को गुप्त सूचना मिली थी कि टीपीसी एरिया कमांडर श्रवण उरांव अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ गोसाईंडीह की तरफ आने वाला है।

इस पर सिमरिया एसडीपीओ अशोक रविदास के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए गोसाई जी के पास से वाहन चेकिंग के दौरान श्रवण उरांव को पकड़ा।

इनकी निशानदेही पर पुलिस की टीम ने एक अन्य सक्रिय टीपीसी उग्रवादी हेमंत को एके-47 राइफल के साथ और एक सहयोगी हरजीत यादव को गिरफ्तार किया। एरिया कमांडर श्रवण उरांव के खिलाफ जिले के कुंदा थाना में दो मामले दर्ज हैं।

Share This Article