झारखंड में तीन ASI को मिला सब इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन, रामगढ़ में अनिल कुमार सम्मानित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 Jharkhand Police Promotion: झारखंड पुलिस ने तीन सहायक अवर निरीक्षकों (ASI) को पुलिस अवर निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) के पद पर प्रोन्नति दी है। इसमें रामगढ़ जिले में तैनात ASI अनिल कुमार भी शामिल हैं।

बुधवार को रामगढ़ पुलिस लाइन में आयोजित पीपिंग समारोह में एसपी अजय कुमार ने अनिल कुमार को स्टार लगाकर उनकी प्रोन्नति का सम्मान किया और बधाई दी।

SP ने दी शुभकामनाएं

SP अजय कुमार ने अनिल कुमार को भविष्य में मेहनत और लगन से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह प्रोन्नति उनकी कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। समारोह में डीएसपी हेडक्वार्टर चंदन वत्स और सार्जेंट मेजर मंटू यादव भी मौजूद रहे।

Share This Article