तृणमूल कांग्रेस विधायक कुणाल घोष की कार पर अंडे, पत्थर फेंके गये

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष की कार पर कथित तौर पर पत्थर और अंडे फेंके गए। यह घटना उस समय हुई जब घोष पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी की बैठक में शामिल होने के लिए सेरम्पोर जा रहे थे।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि यह घटना उत्तरपाड़ा इलाके में हुई, जहां काले झंडे लिए लोगों के एक समूह ने घोष की गाड़ी को घेर लिया और ‘गो बैक’ के नारे लगाए। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने घोष की कार पर अंडे और पत्थर फेंके। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए घोष ने कहा, “यह जंगल राज है। उन्होंने मेरी कार पर पत्थर और अंडे फेंके और सड़क जाम कर दी। वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। मैं अब कोलकाता लौट रहा हूं और सीधे लालबाजार या ‘भवानी भवन’ जाकर शिकायत दर्ज कराऊंगा।”

घोष ने बताया कि हमले में कार का पिछला शीशा टूट गया। तृणमूल कांग्रेस नेता असित मजूमदार ने आरोप लगाया कि यह “भाजपा का पूर्व नियोजित हमला था, आम लोगों का प्रदर्शन नहीं।” उत्तरपाड़ा से भाजपा विधायक दीपांजन चक्रवर्ती ने इस घटना को ‘‘जनता की स्वाभाविक प्रतिक्रिया’’ बताया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।