Latest Newsझारखंडचुटूपालू घाटी में ट्रेलर बेकाबू होकर पलटा, दो की मौत

चुटूपालू घाटी में ट्रेलर बेकाबू होकर पलटा, दो की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़ : रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलट गया। इससे ट्रेलर के चालक व खलासी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रेलर के केबिन में चालक व खलासी बुरी तरह से दब गया था।

सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस घाटी पहुंचकर एनएचएआई विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से क्रेन के माध्यम से दोनों के शव को बाहर निकाला। गाड़ी के स्टेयरिंग में दबे चालक को पुलिस ने आधे के अंदर बाहर निकाल लिया।

पुलिस ने क्रेन व जेसीबी लगाकर बीच सड़क में गिरे आयरन-ओर को किनारे कराने के बाद आवागमन सामान्य कराया। रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विद्याशंकर ने बताया कि अभी चालक व खलासी के नाम व पता की शिनाख्त नहीं हुई है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है।

बताया गया कि उक्त ट्रेलर रांची की ओर से आ रहा था। चुटूपालू घाटी में प्रवेश करते हीं ट्रेलर का ब्रेकफेल हो गया था। स्पीड ब्रेकर के पास आते ही ट्रेलर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। दुर्घटना के बाद करीब एक घंटे तक फोरलेन के एक तरफ वाहनों का आवागमन बाधित रहा।

spot_img

Latest articles

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

खबरें और भी हैं...