झारखंड के 8 डिप्टी इलेक्शन ऑफिसर का ट्रांसफर, नोटिफिकेशन जारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के 8 उप निर्वाचन पदाधिकारियों (Deputy Election Officers) का तबादला किया है।

इस संबंध में झारखंड सरकार (Government of Jharkhand) के मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

इनका किया गया तबादला

जारी अधिसूचना के अनुसार उप निर्वाचन पदाधिकारी चतरा पूर्णिमा कुमारी को धनबाद का उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

बोकारो के उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन को रांची का उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है।

इसी प्रकार पूर्वी सिंहभूम के उप निर्वाचन पदाधिकारी कानू राम नाग को सरायकेला-खरसांवा, सरायकेला-खरसावां के उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह को पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा के उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर को खूंटी, पलामू के उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह को देवघर, लातेहार के उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लौंग को पश्चिम सिंहभूम और दुमका के उप निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार दास को तबादला गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Share This Article