बंगाल में चुनाव बाद हिंसा में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग में कथित ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट एक्टिविस्ट्स (AISF) कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या (Trinamool Congress Worker Murdered) कर दी।

पीड़ित की पहचान नांटू गाजी के रूप में हुई है। यह घटना सतमुखी-गाजीपुर इलाके में सुबह-सुबह हुई।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि गाजी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत (Death) हो गई।

इसके साथ, हाल ही में हुए पंचायत चुनावों (Panchayat Elections) के संबंध में 8 जून को मतदान की तारीख घोषित होने के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 46 हो गई है।

जबकि 8 जुलाई को चुनाव होने से पहले 19 मौतें हुईं, बाकी चुनाव के बाद की हिंसा के दौरान हुईं।

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या-Trinamool Congress worker killed in post-poll violence in Bengal

देशी बम फेंके गए और थोड़ी देर के लिए गोलीबारी भी हुई

शुक्रवार की रात कैनिंग में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के उम्मीदवारों द्वारा एक जश्न समारोह आयोजित किया गया था, जो चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

सूत्रों के मुताबिक, AISF कार्यकर्ताओं ने जश्न पर आपत्ति जताई, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। देशी बम फेंके गए और थोड़ी देर के लिए गोलीबारी भी हुई।

तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार, जब झड़पें चल रही थीं, AISF कार्यकर्ताओं ने गाजी का अपहरण (Kidnape ) कर लिया और बाद में उसकी हत्या कर दी।

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या-Trinamool Congress worker killed in post-poll violence in Bengal

AISF नेतृत्व ने आरोपों से इनकार किया

हालांकि, AISF नेतृत्व ने आरोपों से इनकार किया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में बड़े पैमाने पर पुलिस दल तैनात किया गया है।

कैनिंग (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र से स्थानीय तृणमूल कांग्रेस विधायक परशुराम दास (Parshuram Das) ने कहा, “हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में हार के बाद AISF इलाके में हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहा है।”

18 जुलाई को कलकत्ता उच्च न्यायालय में चुनाव संबंधी अनियमितताओं पर एक महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है।

Share This Article