चतरा में ट्रक ने पुलिस गाड़ी में मारी टक्कर, SDPO और इंस्पेक्टर सहित चार जवान घायल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: चतरा जिले के धनगड़ा घाटी के समीप कोयला लदा ट्रक ने पुलिस गाड़ी में टक्कर मार दी।

घटना में टंडवा एसडीपीओ शंभूनाथ सिंह और इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह सहित चार जवान घायल हो गए।

चतरा में ट्रक ने पुलिस गाड़ी में मारी टक्कर, SDPO और इंस्पेक्टर सहित चार जवान घायल

घटना रविवार देर रात की है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी राकेश रंजन ने एसडीपीओ और थाना प्रभारी से फोन पर बात की और मामले की जानकारी ली।

घटना में एसडीपीओ और जवानों को मामूली चोट लगी है। लेकिन थानेदार गंभीर है और प्राथमिक उपचार के बाद देर रात उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

रिम्स से बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेडिका रांची में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि टंडवा एसडीपीओ और थाना प्रभारी एक आवश्यक कार्य को लेकर सशस्त्र बलों के साथ स्कार्पियो से जिला मुख्यालय गए हुए थे।

लौटने के क्रम में सिमरिया-टंडवा मुख्य पथ पर स्थित धनगड़ा घाटी के समीप आम्रपाली कोल परियोजना से कोयला लेकर जा रहा तेज रफ्तार में ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि कोल वाहन ट्रक का चालक शराब का सेवन किए हुए था। उसका मेडिकल चेकअप भी कराया गया है। शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उसे हिरासत में लिया गया है।

Share This Article