झारखंड

ट्रंप, मेलानिया ने कोविड वैक्सीन को क्रिसमस का चमत्कार बताया

वॉशिंगटन:  क्रिसमस के पर्व पर अपने राष्ट्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने कोरोनावायरस के खिलाफ देश के दो वैक्सीन को क्रिसमस का चमत्कार बताया।

द हिल न्यूज की वेबसाइट में बताया गया कि ट्रंप और मेलानिया ने गुरुवार को जारी एक वीडियो में लोगों को क्रिसमस के लिए शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति ने कहा, हम सभी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, विनिर्माण इकाइयों में काम करने वाले कर्मियों, सर्विस मेंबर्स के प्रति आभारी हैं, जो इस मुश्किल काम को संभव बनाने के लिए अथक परिश्रम किया है।

यह वास्तव में क्रिसमस का एक चमत्कार है।

देश की पहली महिला ने कहा, जैसा कि आप जानते हैं इस साल क्रिसमस बीते सालों के क्रिसमस की अपेक्षा अलग है।

हम सभी वैशिक महामारी से जूझ रहे हैं, जिसने हम सभी को प्रभावित किया है।

इन दोनों ने आगे कहा, हमारे बच्चे सीखने की प्रक्रिया को जारी रखें, इसके लिए अध्यापक/अध्यापिकाओं ने असाधारण काम किया है।

विद्यार्थियों ने भी अपने आसपास रहने वाले बुजुर्गो तक जरूरत की चीजें पहुंचाकर उनकी मदद की है।

लोगों ने एक-दूसरे से जुड़े रहने का एक नया तरीका ढूंढ़ निकाला है।

फाइजर और मॉर्डना द्वारा बनाए गए दो वैक्सीन के आपातकालीन वितरण को हाल ही में मंजूरी दे दी गई है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker