पलामू में वहां चेकिंग अभियान के दौरान हथियार के साथ दो गिरफ्तार

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: मेदिनीनगर शहर के बैरिया चौक पर रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें विपुल कुमार यादव और विक्रम वर्मा शामिल हैं।

इनके पास से एक देशी सिक्सर रिवाल्वर और चार जिन्दा गोली बरामद हुआ है। शहर थाना प्रभारी अरुण माहथा ने बताया कि शहर में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस वहां चेकिंग अभियान चला रही थी।

इस दौरान एक देशी सिक्सर रिवाल्वर और चार जिन्दा गोली के साथ दो दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही टीओपी तीन के प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने कार्रवाई की।

गिरफ्तार अपराधी विपुल कुमार यादव पर चार- पांच साथियों के साथ गैंग बनाकर मुहल्ले में करता गुंडागर्दी करने की कई शिकायतें हैं। दोनो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Share This Article