चांडिल में भीषण सड़क हादसा: दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर, चालक समेत 6 लोग गंभीर घायल

चांडिल में एनएच-33 पर दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर में चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chandil Accident : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो ऑटो (टेम्पू) की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक समेत कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (टाटा-रांची हाईवे) पर भादूडीह स्थित HLM फ्यूल पंप के समीप सुबह करीब 8 बजे हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ऑटो चार सवारियों को लेकर चांडिल से जमशेदपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान चिलगु की तरफ से एक अन्य ऑटो गलत दिशा में आता दिखाई दिया। सामने अचानक वाहन देखकर चालक घबरा गया और टक्कर टालने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण दोनों ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के MGM अस्पताल भेज दिया गया।

फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।